
केरल (वीकैंड रिपोर्ट): 23 वर्षीय कोठामंगलम की रहने वाली युवती द्वारा की गई आत्महत्या और आत्महत्या के एक दिन बाद, पुलिस द्वारा उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। प्रेमी पर आरोप है कि उसने लड़की के साथ मारपीट की और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला।
सोना एल्धोसे, जो कि टीचर ट्रेनिंग कोर्स कर रही थी, वे शनिवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर में अकेली मृत पाई गई। उनके परिवार ने पारावुर निवासी सोना के प्रेमी रमीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार उनके भाई बेसिल एल्धोसे का कहना है कि रमीस ने शादी के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला था और उसके साथ मारपीट की थी। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा शुरुआत में, अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया था। हालाँकि, सुसाइड नोट में रमीस को उसकी मौत के लिए ज़िम्मेदार ठहराया गया है। जिसके बाद, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रमीस के परिवार के सदस्यों और दोस्तों का भी ज़िक्र
सूत्रों के चलते, सुसाइड नोट में रमीस के परिवार के सदस्यों और दोस्तों का भी ज़िक्र है। रमीस और सोना, दोनों अलुवा के यूनियन क्रिश्चियन (UC) कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट के छात्र थे, और लंबे समय से एक-दूसरे के करीब थे और उन्होंने शादी करने का फैसला किया था। हालाँकि, रमीस ने कथित तौर पर शादी से पहले सोना पर अपना धर्म अपनाने का दबाव डाला था। रिश्तेदारों का कहना है कि शुरुआत में सोना मान गई, लेकिन बाद में जब रमीस यौन उत्पीड़न के एक मामले में फंस गया, तो उसने उससे कहा कि वे अब धर्म परिवर्तन नहीं करना चाहती।
घर बुलाकर की बेरहमी से मारपीट
आपको बता दें कि सोना ने कथित तौर पर रजिस्ट्री विवाह का सुझाव दिया था और इस बारे में बात करने के बहाने, रमीस ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसे एक कमरे में बंद किया और उसके साथ मारपीट की। रमीस ने कथित तौर पर कहा कि वे अपना धर्म परिवर्तित करेगी और साथ ही शादी के बाद उसके परिवार के साथ भी रहेगी। इसके बाद, सोना घर लौट आई। वहीं, कोठामंगलम के एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि रमीस ने कथित तौर पर सोना को गुमराह किया कि वे रजिस्ट्री विवाह कर सकते हैं और उसे पनायिक्कुलम स्थित अपने घर ले आया। जब फिर उसने धर्म बदलने से मना कर दिया तो रमीस ने कथित तौर पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
एक हफ्ते तक धमकाया
सुसाइड नोट के अनुसार, रमीस के माता-पिता की मौजूदगी में मारपीट और धर्म परिवर्तन का दबाव डाला गया। घर लौटने के बाद, रमीस ने सोना को अगले पूरे हफ़्ते फ़ोन पर धर्म परिवर्तन के लिए धमकाया। वहीं, पुलिस ने दोनों के बीच हुई बातचीत और फ़ोन रिकॉर्डिंग भी बरामद की। माना जा रहा है कि सोना ने उस समय आत्महत्या की जब उसकी माँ और भाई घर पर नहीं थे। जब तक सोना की माँ, जो काम पर गई थी, घर लौटी, तब तक सोना की मौत हो चुकी थी। सोना के परिवार का कहना है कि उन्होंने रमीस और उसके परिवार को सोना द्वारा उठाए गए कदम के बारे में बताया था। बेसिल ने कोठामंगलम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें गहन जाँच और सोना की मौत के लिए रमीस और उसके परिवार पर हत्या का मामला दर्ज करने की माँग की गई है।
ध्यान रखने की बात
इस बात का ध्यान रखें कि आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। ऐसे में अगर आपके मन में आत्महत्या के विचार हैं तो कोई न कोई आपकी बात सुनने के लिए मौजूद जरूर है या आपको लग रहा है कि आपके किसी दोस्त के ऐसे लक्ष्ण नजर आ रहे हैं तो उन्हें भावनात्मक सहारा दें। आप टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन – 9152987821 पर iCall पर कॉल करें, जो सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


