
चंडीगढ़ (वीकेंड रिपोर्ट) Chandigarh Police takes big action : चंडीगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए NDPS एक्ट की धारा 68 एफ(1) के तहत दो मामलों में कुल 5.19 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। एसपी (क्राइम) जसबीर सिंह ने बताया कि 2023 में सेक्टर-34 थाने में दर्ज एक मामले के तहत लुधियाना में स्थित करोड़ों की अचल संपत्तियों के साथ-साथ लाखों रुपये की नकदी भी ड्रग मनी के तौर पर ज़ब्त की गई।
Chandigarh Police takes big action : उन्होंने बताया कि उक्त मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से एम्फेटामाइन, हेरोइन और एक पिस्तौल ज़ब्त की गई। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में, थाना क्राइम संख्या 3 में दर्ज एफआईआर में पुलिस ने 5.11 लाख रुपये की नकदी और 11 लाख रुपये की दो अर्टिगा कारें ज़ब्त की थीं। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में 312.41 ग्राम हेरोइन के साथ नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Chandigarh Police takes big action : इन ज़ब्ती आदेशों को पुष्टि के लिए दिल्ली स्थित एसएफईएमए और एन.डी.पी.एस. अधिकारियों को भेज दिया गया है। चंडीगढ़ पुलिस द्वारा ड्रग नेटवर्क के वित्तीय स्रोतों के विरुद्ध की गई कार्रवाई में इस वर्ष लगभग 9 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त की गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





