
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) Medicine Price Down : स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता और सुलभ बनाने के उद्देश्य से NPPA ने 35 जरूरी दवाओं की कीमतों में कटौती की है। इस फैसले से हृदय रोग, सूजन और अन्य पुरानी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
Medicine Price Down : कौन सी दवाओं के दाम हुए कम?
NPPA यानी राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण द्वारा इन दवाओं की कीमत को कम करने की सूचना जारी की गई है। इनमें प्रमुख दवाएं हैं- एसीक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, एमोक्सिसिलिन, पोटेशियम क्लैवुलनेट, एटोरवास्टेटिन और कई अन्य दवाएं। इनमें डायबिटीज की दवाएं भी शामिल हैं।
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने दिए निर्देश
बता दें कि रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा यह जानकारी साझा की गई थी। यह विभाग NPPA के तहत कार्य करता है। यह देश में दवाओं के दामों का मूल्य तय करती है और मूल्यों की निगरानी भी करती है।
Medicine Price Down : कितने रुपये की मिलेंगी दवाएं?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीक्लोफेनाक, पैरासिटामोल, ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन की गोलियां अब 13 रुपये में मिल सकती है। कैडिला फार्मास्यूटिक्ल्स इन दवाओं की 15 रुपये कीमत बता रहा है। वहीं, एटोरवास्टेटिन 40mg और क्लोपिडोग्रेल का दाम 26 रुपये तय किया गया है। बच्चों को दी जाने वाली पैरासिटामोल के दाम भी कम हुए हैं। वहीं, विटामिन-डी की दवाएं 31 रुपये में मिलेंगी।

आदेश में कही यह बात?
जारी किए गए नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी रिटेल दवा दुकानों को अपनी दुकान पर दवाओं के दामों की सूची अनिवार्य रूप से लगानी होगी, ताकि ग्राहक दवाओं की कीमतों को आसानी से देख सकें।
Medicine Price Down : यदि कोई दुकान इस नियम का पालन नहीं करती है, तो उसके खिलाफ ड्रग्स प्राइस कंट्रोल ऑर्डर 2013 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही, जिन दवाओं की कीमतों में कटौती की गई है, उन पर फिलहाल GST नहीं लगाया जाएगा। हालांकि आवश्यकता पड़ने पर कुछ दवाओं पर GST लगाया जा सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने दिए निर्देश