

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब के अमृतसर ज़िले के जंडियाला गुरु इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने वकील लखविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं। यह हमला दिनदहाड़े हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
गोली लगने से लखविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एक गोली उनकी रीढ़ की हड्डी में जा लगी, जिससे उनके शरीर का निचला हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया है।
Punjab News : आज डॉक्टरों द्वारा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद जंडियाला गुरु में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


