
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Kangana Ranaut gets setback from High Court : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बठिंडा में 2021 में उनके खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत को खारिज करने से इनकार करते हुए उनकी याचिका को भी खारिज कर दिया है।
Kangana Ranaut gets setback from High Court : कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान एक महिला की तस्वीर पोस्ट और शेयर की थी और कहा था कि इन महिलाओं को पैसे देकर आंदोलन में लाया गया है, जिसके खिलाफ बठिंडा की महिंदर कौर ने 2021 में कंगना के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कंगना ने हाईकोर्ट से इस शिकायत को खारिज करने की मांग की थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------






