
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing on Sukhjinder Randhawa Son : कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके बेटे को गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया से जान से मारने की धमकी मिली है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपनी पोस्ट में बताया कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने विदेश में पढ़ाई कर रहे उनके बेटे को यह धमकी दी है। रंधावा ने इस मामले में पंजाब सरकार और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और ऐसी घटनाओं से आम लोगों में डर का माहौल बन रहा है। इसके बाद, पंजाब पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जाँच शुरू कर दी है। इस संबंध में अभी तक कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।
रंधावा ने सोशल मीडिया पर लिखा एक्स पर उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। मेरे एक साथी ने मेरे बेटे से मुलाकात की और जाने के एक घंटे के भीतर ही आज उस पर गोलियां चला दीं। मैं संसद सत्र के लिए दिल्ली में हूं, कोई गैंगस्टर मुझे हिला नहीं सकता। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का स्वर्ग बना दिया है, जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





