





जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts Group : इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स की सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित “प्रतिभा मंच – टैलेंट हंट 2025” का आयोजन शानदार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस रंगारंग कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत करना और उनकी छिपी हुई प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए एक सृजनात्मक मंच प्रदान करना था।
Innocent Hearts Group : इस अवसर पर छात्रों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, लेखन, रोमांचक गतिविधियों जैसी विभिन्न श्रेणियों में अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताओं में जसदीप ने कविता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं ईशनूर सिंह ( ने स्टोरीटेलिंग में दर्शकों को प्रभावित किया। ‘फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट’ प्रतियोगिता में विशाल पहले, गुलशन पाल दूसरे और मनजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। ‘स्कैवेंजर हंट’ में BCA की हरनूर सिंह, गुरशरण सिंह, गुरकीरत सिंह, अंशदीप और आकाश शर्मा की टीम विजेता रही।
मेहंदी प्रतियोगिता में किरणदीप कौर ने, और नेल आर्ट में अमनजोत कौर ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कोलाज मेकिंग में गुरसिमरन ने जीत दर्ज की। कुकिंग विदआउट फायर श्रेणी में रूबी और मनमीत ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि माइक्रोबायोलॉजी विभाग से सहजप्रीत कौर ने ‘डेयर टू डिस्कवर’ गतिविधि में जीत हासिल की।
Innocent Hearts Group : सोलो सिंगिंग में साक्षी (BBA – प्रथम सेमेस्टर) पहले, करण गिल (B.Voc WT & MM) दूसरे और स्वीटा (B.Voc WT & MM) तीसरे स्थान पर रहीं। सोलो डांस में जसप्रीत (MBA – प्रथम सेमेस्टर) ने अपनी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डुएट डांस में स्वीटा और संध्या ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप डांस (गिद्धा) में जसदीप और उसकी टीम ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सभी की प्रशंसा प्राप्त की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


