
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह आज सुबह पटियाला का अचानक दौरा किया। उन्होंने पटियाला में विभिन्न स्थानों पर स्थित कूड़े के ढेरों और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और आश्चर्य व्यक्त किया कि शहर की सड़कों के आसपास कूड़े के इतने बड़े ढेर क्यों लगे हुए हैं।
इस अवसर पर उन्होंने कूड़े के ढेरों के आस-पास के रिहायशी इलाकों के लोगों से भी बात की और उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। इस अवसर पर उनके साथ मौजूद नगर निगम कमिश्नर परमबीर सिंह, मेयर कुंदन गोगिया, डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, वरिष्ठ पार्षद जसबीर सिंह गांधी भी रहे। इस दाैरान स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने व्याप्त समस्याओं के हल के निर्देश दिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


