
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)– Bollywood News : मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर ली है। फिल्म से डेब्यू करने वाले अहान पांडे और अनीता पड्डा की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। तीन दिन में फिल्म ने 83 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने कई सारी फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
इस फिल्म ने आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ (SOTY) की लाइफटाइम कमाई (70 करोड़) और अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ (70.86 करोड़) के साथ-साथ जॉन अब्राहम की ‘डिप्लोमेट’ (38.97 करोड़) और राजकुमार राव की ‘भूल चुक माफ’ (74.18 करोड़) की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई को सिर्फ तीन दिन में ही पछाड़ दिया है। कुल मिलाकर कहा जाए तो सैयारा बॉलीवुड की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मालूम हो कि अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, जो इसकी सक्सेस को एक बड़ा कारण माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





