
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Hariyali Teej : सावन माह त्योहारों से भरा हुआ त्योहार है। इसी माह 27 जुलाई को हरियाली तीज है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसा र, हरियाली तीज के दिन चावल व गेहूं का दान अत्यंत शुभ माना गया है। चावल के दान से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है, जबकि गेहूं दान को स्वर्ण दान के बराबर माना गया है। इस साल शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई की रात 10:41 बजे से शुरू होकर 27 जुलाई की रात 10:42 बजे तक रहेगी। लिहाजा, उदिया तिथि को मान्यता देते हुए हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई 2025 को रविवार के दिन मनाया जाएगा।
इस दिन घर के मंदिर या किसी पवित्र स्थान को साफ करें, गोबर का लेपन करें और गंगाजल से शुद्ध करें। पूजा की चौकी पर बालू या मिट्टी से बने शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित करें। यदि संभव न हो तो तस्वीर अथवा मूर्ति भी उपयोग कर सकते हैं। गंगाजल, पंचामृत, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फल-फूल, श्रृंगार सामग्री, सुपारी, चंदन, भोग और दीपक आदि पूजा में शामिल करें। पहले भगवान शिव का अभिषेक करें, फिर माता पार्वती को श्रृंगार अर्पित करें।
यदि किसी की शादी में अड़चनें आ रही हैं तो वे इस दिन कुछ उपाय कर सकते हैं।
🔹 लाल वस्त्र पहनकर व्रत करें और देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाएं।
🔹 जल्दी विवाह की कामना करते हुए शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करें।
🔹 इसके अलावा भगवान शिव को नारियल चढ़ाने से भी अड़चनें दूर होती हैं।
🔹 कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए भी उपाय करने चाहिए।
🔹 इसके लिए चावल, चीनी, दही, दूध, और सफेद कपड़ों का दान करना चाहिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




