
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Guru Purnima : श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों को उनके उपासक दान देते हैं। इस संबंध में श्री साईंबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोरक्ष गाडिलकर ने बताया कि शिरडी स्थित श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट की ओर से 9 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित श्री गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दौरान दक्षिणा पेटी, दान काउंटर, ऑनलाइन, चेक डीडी, मनीऑर्डर, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, सोना, चांदी और दर्शन या आरती पास शुल्क समेत अन्य जरिए से कुल 6,31,31,362 रुपये दान मिले। तीन दिवसीय उत्सव में 3 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने साईं बाबा के दर्शन किए।
इस दौरान 1,83,532 श्रद्धालुओं ने साईप्रसादालय में भोजन ग्रहण किया, जबकि 1,77,800 श्रद्धालुओं को दर्शन कतार में मुफ्त बूंदी प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा, पेड लड्डू प्रसाद की बिक्री से 64,05,460 रुपये की आय हुई। इस दान में विभिन्न प्रकार की मुद्राएं शामिल थीं, जैसे 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट, जिनकी गड्डियों से पूरा कमरा भर गया। साईं भक्तों ने सोने और चांदी का भी खूब दान किया, जिसमें कुंदन से जड़ा हार और सोने का मुकुट शामिल है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


