
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट) Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण जम्मू से पंजाब जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। कठुआ के लखनपुर इलाके में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन का मलबा गिरने से यह हादसा हुआ।
रेलवे ट्रैकमैन राम बहादुर ने बताया कि बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हुई और मलबा ट्रैक पर आ गया। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं और मार्ग बहाल करने में जुटे हैं।
Jammu and Kashmir : रेलवे ट्रैकमैन राम बहादुर ने बातचीत के दौरान बताया कि बारिश के कारण भूस्खलन की घटना हुई, जिसके कारण सारा मलबा ट्रैक पर आ गया। नतीजतन, ट्रेन पटरी से उतर गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने और प्रभावित मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


