
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Crime News: बस स्टैंड पर स्थित मनराम वैष्णो ढाबा पर बीती रात 10 से 15 हमलावरों ने ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ कर दी। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि हमलावरों द्वारा सरेआम ढाबे पर आकर लोहे की रॉड और अन्य तेजधार हथियारों से हमला किया गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए चंदन कुमार ने बताया कि उनके दूसरे ढाबे पर हमला हुआ है। जहां काउंटर पर व्यक्ति शराब रखकर पीने लगा था। इस दौरान बेटे ने उसे शराब पीने से मना किया। इसके बाद गुस्से में व्यक्ति ने बेटे पर हमला कर दिया। इस दौरान वह अन्य साथियों को बुला लिया और रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने व्यक्ति को काबू कर लिया और उसे थाने लेकर आ गए। चंदन कुमार ने बताया कि सिख व्यक्ति और अन्य साथी मौके से फरार हो गया। वहीं छोटे बच्चे और पत्नी को साथ लेकर आए व्यक्ति ने माफी मांगनी शुरू कर दी। चंदन ने कहाकि उसकी सुरेश मोहन टांगरी के साथ दुश्मनी है। ऐसे में उन्हें शक है कि वह व्यक्ति ने पुरानी रंजिश वाले साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


