

लुधियाना (वीकेंड रिपोर्ट) ROAD ACIDENT IN LUDHINA : थाना पीएयू के अधीन आते हबडां रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा डेयरी कॉम्प्लेक्स के सामने सड़क पार कर रहा था। उसी वक्त तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने उसे कुचल दिया। बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और तुरंत उसे डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
ROAD ACIDENT IN LUDHINA : इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इस हादसे के लिए कैंटर चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। मृतक बच्चे के परिवार और स्थानीय लोगों ने जीटी रोड पर धरना प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की और न्याय की मांग की।
ROAD ACIDENT IN LUDHINA : जांच अधिकारी थानेदार कवलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में घायल हुए बच्चे की डीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है और चालक की पहचान कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


