

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- International News : अफगानिस्तान, ईरान, इराक, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन जैसे मुस्लिम देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिका ने नेपाल को लेकर भी बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेपाल को मिले निर्वासन सुरक्षा को रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद अब 7500 नेपालियों को अमेरिका तुरंत छोड़ना होगा। इससे पहले ही अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से घुसना अब बहुत मुश्किल हो गया था।
International News : डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन यानी Immigration विरोधी नीतियों को सख्ती से लागू किया है। इसका असर ये हुआ है कि भारतीय, जो पहले अमेरिका जाने के लिए अपनी जान भी जोखिम में डालने को तैयार थे, अब ‘डंकी रूट’ लेने से डर रहे हैं। ‘डंकी रूट’ मतलब गैरकानूनी तरीके से, छिप-छिपा कर अमेरिका में घुसना।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


