

भुलत्थ (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : यहां के नजदीकी गांव रामगढ़ के नजदीक कार और ऑटो की टक्कर में कार सवार एक लड़की की मौत हो गई तथा ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
Road Accident : प्राप्त जानकारी के अनुसार करतारपुर से भुलत्थ की तरफ जा रहा एक ऑटो जब रामगढ़ गांव के नजदीक पहुंचा तो भुलत्थ की तरफ से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई, जिसके कारण ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत जालंधर के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जबकि कार सवार एक लड़की जो भुलत्थ में एक बैंक में काम करती थी, को भी घायल होने के बाद जालंधर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


