
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : IPL News : IPL 2025 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर जीत लिया। आईपीएल का फाइनल जीतते ही विराट कोहली पूरी तरह से इमोशनल हो गए। विराट कोहली ने मैच खत्म होते ही सबसे पहले अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा को गले लगया। अनुष्का शर्मा को गले लगाने के बाद विराट कोहली पूरी तरह से भवुक नजर आ रहे थे। उनकी आंखों में आंसू था और वो किसी छोटे बच्चे की तरह अनुष्का से लिपटे हुए थे। अनुष्का भी उन्हें बधाइयां दे रही थी।
IPL News : आखिरी ओवर की दो बॉल बिना रन के जाने के बाद विराट को अहसास हुआ कि अब वे मैच जीत चुके हैं और मैच खत्म होने से पहले ही उनकी आखों से जीत के आंसू छलक पड़े। जीतने के बाद वे मैदान पर रोए और जब अनुष्का मैदान पर आई तो विराट उनके गले लगकर रोए। ये मूमेंट उनके फैंस को भी इमोशनल कर गया. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आखिरी गेंद फेंके जाने के कुछ ही पल बाद कोहली सीधे बाउंड्री रोप की तरफ दौड़े और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाया। उन्होंने अपने उस सपने का जश्न मनाया जिसका इंतजार उन्होंने करीब दो दशकों से किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


