

Innocent Hearts students launched anti-tobacco awareness campaign
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts students : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत ‘तंबाकू’: एक धीमा ज़हर’ का संदेश देते हुए इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में लिटरेरी व इनोवेटिव क्लब के विद्यार्थियों द्वारा ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ मनाया गया।

उन्होंने बताया कि तंबाकू व धूम्रपान जानलेवा है। इसके सेवन से मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। संबंधित क्लब के विद्यार्थियों द्वारा तंबाकू सेवन से जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाए गए, जिन पर स्लोगन लिखकर तंबाकू-सेवन से होने वाली खतरनाक बीमारियों जैसे लिवर-कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, मुँह का कैंसर आदि के बारे में अन्य छात्रों को भी सचेत किया गया।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


