

फाजिल्का (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab News : पंजाब के फाजिल्का से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि SSP वरिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। भ्रष्टाचार के मामले में ये बड़ी कार्रवाई हुई है। दरअसल कल फाजिल्का थाने के चार पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार के मामले में एक्शन हुआ था। एक लाख की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
Punjab News : एसएसपी पर आरोप है कि उन्होंने करप्शन के आरोपों वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, अपना हो या अनजान।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


