
जालंधर (प्रदीप वर्मा)- Jalandahar Politics : सेंट्रल विधानसभा हलके के आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने जब से गिरफ्तार किया है तब से जिले की सियासत गरमाई हुई है। रमन अरोड़ा से पूछताछ में क्या खुलासा होता है ये तो बाद में पता चलेगा लेकिन फिलहाल सियासी हलकों में यह चर्चा तेज हो चुकी है कि दीपक बाली आप के नए चेहरे के रूप में सेंट्रल हलके में सक्रिय हो चुके हैं लेकिन अब वो विधायक का चुनाव अब लड़ेंगे या 2027 में इसके बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
Jalandahar Politics : दरअसल बाली ने कुछ माह से सेंट्रल हलके में अपनी गतिविधियां और मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया था। इसकी वजह कोई राजनीतिक ही रही होगी और सूत्रों का कहना है कि रमन अरोड़ा काे इस बात का अहसास हो गया था इस कारण वे भी स्थिति का आंकलन कर रहे थे लेकिन करप्शन के आरोपों व लालच ने उन्हें फंसा दिया। एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, जो जालंधर नगर निगम में असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) थे, को 14 मई 2025 को ₹30,000 की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
Jalandahar Politics : रमन अरोड़ा, जो जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक हैं, पर आरोप है कि उन्होंने वशिष्ठ के माध्यम से फर्जी नोटिस जारी करवाए और लोगों से पैसे वसूलने में उसकी मदद ली। वैसे अगर जालंधर सेंट्रल से आप दीपक बाली को आगे करती है तो भाजपा से मनोरंजन कालिया और कांग्रेस से राजिदंर बेरी का नाम ही आगे आता है। चुनाव कब होंगे ये तो पता नहीं लेकिन तीनों में मुकाबला रोचक देखने को मिल सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


