
‘Punjab Education Revolution’: Development work dedicated to 10 government schools in the district
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Education Revolution : राज्य सरकार की ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ पहल के तहत आज जिले के 10 सरकारी स्कूलों में 77.11 लाख रुपये के विकास कार्यों को समर्पित किया गया, जिसमें सरकारी प्राईमरी स्कूलों में 28 लाख रुपये और अपर प्राईमरी स्कूलों में 49.11 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल है।
विधानसभा क्षेत्र करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने गुरुवार को ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल लधडाॅ, सरकारी हाई स्कूल घोड़ेवाही और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिनपालके में 47.91 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
Punjab Education Revolution
इसी तरह नकोदर विधायक इंदरजीत कौर मान द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल ढड्डा हुंदल और सरकारी प्राइमरी स्कूल सिहारीवाल में 13.90 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों में साइंसलैब, आधुनिक क्लास-रूम, स्कूल की चारदीवारी तथा अन्य आवश्यक नवीनीकरण कार्य शामिल है।
उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ की लहर आज राज्य के हर गांव और शहर के सरकारी स्कूल तक पहुंच रही है।
इसी तरह, ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में 8.20 लाख रुपये और शाहकोट के दो स्कूलों में 7.10 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



Punjab Education Revolution