
An 85-year-old NRI committed suicide by shooting himself in the head in Noormahal
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) NRI Suicide : नूरमहल के नजदीकी गांव बैनापुर में 85 साल के एनआरआई सेवा सिंह पुत्र सोहन सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार सेवा सिंह विदेश से सेहत ठीक न होने के कारण करीब चार साल पहले गांव बैनापुर आ गए और अकेले रह रहे थे।
NRI Suicide : पत्नी सहित पूरा परिवार रहता है विदेश
उनकी पत्नी, बेटा और बेटी विदेश में ही रहते हैं। घर में सीसीटीवी लगा है। उसमें दिखाई दिया कि शाम 7:29 बजे सेवा सिंह ने कमरे में लगी फोटो के आगे माथा टेका और कमरे में सेवा सिंह ने 6.6 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मारी। पिस्टल में एक ही गोली थी, जिससे सुसाइड किया गया।
घर में खाना बनाने आई महिला पूजा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे घर में खाना बनाने आई तो देखा कि एनआरआई ने खुदकुशी कर ली है। वे उनके घर में करीब 20 साल से काम कर रही हैं। वे पास के ही घर में रहते हैं। घर की देखरेख व मेहमानों की चाय-पानी का प्रबंध करती हैं। सेवा सिंह का तीनों टाइम का खाना भी वही बनाती है। मौके पर पहुंचे नूरमहल पुलिस के प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
NRI Suicide : रात करीब 1:30 बजे फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जिक्रयोग है कि सेवा सिंह इंग्लैंड में बीएमडब्ल्यू कंपनी में मैनेजर थे। वर्तमान में वे करीब 15 मरले की कोठी में रह रहे थे। घर में काम करने वाली महिला पूजा ने उनके पारिवारिक सदस्यों को इंग्लैंड में सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उनके आने के बाद ही संस्कार किया जाएगा। फिलहाल डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर के सरकारी अस्पताल में भेजी जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


