

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing at music producer house in Punjab … म्यूजिक प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल के घर के बाहर बीती रात गोलीबारी की खबर सामने आई है। यह घटना सेक्टर 71 स्थित उनके घर के बाहर हुई, जिसमें अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने घर के बाहर 7 से 8 राउंड फायरिंग की। पुलिस इस संबंध में मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही एस.एस.पी. मोहाली हरमंदीप सिंह हांस और डीएसपी सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
Firing at music producer house in Punjab … पिंकी धालीवाल के घर के गेट और दीवारों पर गोलियों के निशान पाए गए। एस.एस.पी. हरमंदीप सिंह हांस ने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सी.सी.टी.वी. फुटेज खंगाल रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई है। बता दें कि पिंकी धालीवाल हाल ही में उस समय सुर्खियों में आया था, जब गायिका सुनंदा शर्मा ने उन पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


