

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Virat Kohli may retire from Test cricket : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है और इस बारे में उन्होंने BCCI को भी सूचित कर दिया है। ऐसे में उनके इंग्लैंड दौरे पर टीम का हिस्सा बनने की संभावना बेहद कम है। बीसीसीआई के एक टॉप लेवल के अधिकारी ने उन्हें फिर से एक बार अपना फैसला लेने के बारे में दोबारा सोचने को कहा है।
Virat Kohli may retire from Test cricket : दरअसल, इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम की परेशानी बढ़ती जा रही है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma Test Retirement) के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब एक रिपोर्ट सामने आई है कि विराट कोहली (Virat Kohli Test Retirement News) भी रोहित के बाद अब टेस्ट को अलविदा कह सकते हैं। 7 मई को रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


