

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Crime News : देश की राजधानी दिल्ली के सीलमपुर में हत्या की वारदात सामने आई है। सीलमपुर के K ब्लॉक में देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि समीर बीती रात अपने घर से नानी के घर जाने के लिए निकला था। नानी के घर से चंद कदम की दूरी पर ही अज्ञात बदमाशों ने समीर को गोली मार दी।
Crime News : घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस उसे जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर अज्ञात बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


