

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- पंजाब सरकार के चीफ गवर्नेंस अफसर नवल अग्रवाल ने इस्तीफा दे दिया है। उनको प्रशासकीय सुधार एवं आईटी विभाग में तैनात किया गया था और सभी विभाग उन्हेें ही रिपोर्ट करते थे। उऩकी नियुक्ति के लिए दो साल पहले चीफ गवर्नेंस अफसर का पद सृजति किया गया था। उन्हें अक्सर मुख्य सचिव द्वारा आयोजित बैठकों में देखा जाता था और एक बार तो यह राजनीतिक मुद्दा भी बन गया था।
बताया जा रहा है कि उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने आईआईटी खड़गपुर से केमिकल इंजीनियरिंग में दोहरी डिग्री और अशोका विश्वविद्यालय से लिबरल स्टडीज और लीडरशिप में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


