

Innocent Hearts students participated in an exciting adventure camp
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Innocent Hearts School : इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के छात्रों ने हाल ही में एक रोमांचक एडवेंचर कैंप में भाग लिया, जो ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट-जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड की सभी पाँच ब्रांचों में आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्देश्य टीमवर्क, आत्मविश्वास और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना था। यह एडवेंचर कैंप उत्साह, सीखने और मौज-मस्ती का बेहतरीन संगम था।

रोमांचक गतिविधियों के अलावा छात्रों ने मपेट शो, पॉटरी मेकिंग, टैटू आर्ट और आर्चरी बोर्ड, हैम्स्टर व्हील, टेंट पिचिंग तथा बाउंसी कैसल जैसे मजेदार खेलों सहित मनोरंजक गतिविधियों का भी आनंद भी लिया। कैंप का मुख्य आकर्षण एक शानदार डीजे सेशन रहा, जिसमें सभी ने डांस किया और माहौल को खुशनुमा बना दिया।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


