
फिल्लाैर (वीकैंड रिपोर्ट)- Slogans were written on the statue of Dr. Bhim Rao Ambedkar… फिल्लौर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नारे लिखवाए गए हैं। इस बारे में एसएफजे प्रमुख खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया है कि उनके द्वारा ये नारे लिखवाए गए हैं कि सिख हिन्दू नहीं हैं। पन्नू ने इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें गलत भाषा का इस्तेमाल किया गया है, जिससे SC समुदाय में काफी गुस्सा है। उधर, दलित समुदाय ने कहा कि वे बाबा साहेब की मूर्ति पर खालिस्तानी नारे लगाने की कड़ी निंदा करते हैं।
Slogans were written on the statue of Dr. Bhim Rao Ambedkar…उन्होंने इस मामले में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भी बाबा साहेब की प्रतिमा का इसी तरह अपमान होता रहा तो आने वाले दिनों में बसपा पार्टी कड़ा विरोध प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने इस मामले में पुलिस को सी.सी.टी.वी. उन्होंने फुटेज की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





