
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): CM Mann Warning to officers: अपने सख्त फैसलों के लिए मशहूर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सामूहिक अवकाश पर गए तहसीलदारों को सोशल मीडिया पर चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा, “तहसीलदार अपने भ्रष्ट साथियों के पक्ष में हड़ताल पर जा रहे हैं, लेकिन हमारी सरकार रिश्वतखोरी के सख्त खिलाफ है। आम लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए तहसील के सभी कामों की जिम्मेदारी दूसरे तहसील अधिकारियों को दी जा रही है, ताकि लोगों के काम न रुकें। तहसीलदारों को सामूहिक अवकाश मुबारक। लेकिन अवकाश के बाद कब और कहां ज्वाइन करना है, यह ये लोग तय करेंगे।”
CM Mann Warning to officers: उल्लेखनीय है कि पंजाब में रेवेन्यू अधिकारी हड़ताल पर हैं। जिस कारण आम लोगों को अपना काम करवाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। क्योंकि जो लोग अपना काम करवाने के लिए तहसील पहुंच रहे हैं, हड़ताल का पता लगने पर वह काफी निराश हो रहे हैं। पावर अटॉर्नी बनवाने आए कुलवंत सिंह का कहना है कि वह गोबिंदगढ़ से आए हैं। इतनी दूर से आने के बाद पता चला कि आज सभी रेवेन्यू अधिकारी हड़ताल पर हैं। उन्हें कल विदेश जाना है, पर काम नहीं हो पाया। रिश्वत कोई और व्यक्ति लेता है, परेशान हम लोग हो रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


