
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Crisis on the Mann Government? : जब से दिल्ली विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी हारी है तभी से पंजाब में सियासत गरमा गई है। विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री भगवंत मान के न आने से भी विपक्षियों ने उन पर निशाना साधा है। वहीं विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा के बयान से सियासत गरमाई है। मीडिया से बातचीत में बाजवा ने कहा, ‘हमारे संपर्क में केवल विधायक ही नहीं, मंत्री और AAP के बड़े नेता भी संपर्क में हैं लेकिन हमने साफ कर दिया है कि किसी भी सूरत में कांग्रेस मान सरकार को अस्थिर नहीं करेगी। यह भाजपा है जो सरकारें गिराती है।’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि मान सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करे। वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी तो लोग यह देख पाएंगे कि उन्होंने जिसे वोट दिया, उसने क्या काम किया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि बाजवा अपने भाई के जरिये खुद वहां जाने की तैयारी कर रहे हैं। उनके भाई भाजपा में हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने बीते डेढ़ से दो महीने के अंदर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि, बाजवा ने कहा कि वह बंगलूरू में एक फार्म पर गए थे, जहां वह अकसर जाते रहते हैं। इस फार्म पर आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान भी जाते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


