

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Guru Randhawa injured : पंजाबी सिंगर-एक्टर गुरु रंधावा हादसे में घायल हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए दिखे। वो गर्दन में सर्वाइकल कॉलर पहने हुए दिखे, उनके सिर में भी पट्टी बंधी हुई है, वहीं चेहरे पर चोट के निशान हैं।
Guru Randhawa injured : गुरु ने लिखा, ‘मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। शौंकी सरदार फिल्म के सेट से एक याद मिल गई। बहुत मुश्किल है… लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।’ इस खबर पर रिएक्ट करते हुए मृणाल ठाकुर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या हुआ।’ दूसरी ओर, ओरी ने लिखा, ‘ओ नो। जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई।’ सिंगर मीका सिंह ने भी परेशान होते हुए लिखा, ‘गेट वेल सून।’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


