
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Mann Govt In Action : भगवंत मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। हाल ही में एक डीसी को सस्पेंड किया गया वहीं 52 पुलिस मुलाजिमों पर भी एक्शन किया गया। अब जमीन रजिस्ट्री में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) ने राज्य के डिप्टी कमिश्नरों को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।
Mann Govt In Action दरअसल ऐसी कई खबरें सामने आती रही हैं कि रजिस्ट्री करवाने के लिए लोगों को कई प्रकार की परेशानियों के साथ-साथ करप्शन का सामना करना पड़ता है। इसी पर नकेल कसने के लिए मान सरकार प्रतिबद्ध है। इसीलिए रिश्वत लेने वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


