
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): Acharya Satyendra Das passed away : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का निधन हो गया। ब्रेन हैमरेज होने के बाद से वह बीते 3 फरवरी से लखनऊ स्थित पीजीआई में ऐडमिट थे। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
इससे पहले 15 अक्टूबर को भी मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास की हालत बिगड़ने पर पीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था। उन्हें अयोध्या से लाया गया था। उनका इलाज न्यूरोलॉजी के डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय की देखरेख में चल था। उनकी न्यूरोलॉजी संबंधी गई जांचें कराई गई थी। उनकी हालत नाजुक थी। कई दिनों तक इलाज के बाद वापस अयोध्या ले जाया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे सुधार हो रहा था।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर सीएम योगी ने अपने शोक संदेश में लिखा- ‘परम रामभक्त, श्री राम जन्मभूमि मंदिर, श्री अयोध्या धाम के मुख्य पुजारी आचार्य श्री सत्येन्द्र कुमार दास जी महाराज का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त शिष्यों एवं अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!’
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


