
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Yogi Appeal : महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर सीएम योगी ने आधिकारिक बयान दिया है। सीएम ने कहा, अफवाहों पर ध्यान न दें, संयम से काम लें, साथ ही सीएम ने कहा अपने पास ही मौजूद घाट पर स्नान करें, संगम में जाने का प्रयास न करें। रेलवे ने आज प्रयागराज क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों से 360 से अधिक ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। फिलहाल किसी भी स्पेशल ट्रेन को रद्द करने की कोई योजना नहीं है। महाकुंभ में पीपे के पुल पहले बंद कर दिए गए थे।
हालांकि, अब घटना होने के बाद एक बार फिर पीपा के पुल खोल दिए गए हैं। सीएम योगी के साथ ही धर्म गुरुओं ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है। स्वामी रामभद्राचार्य ने महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सभी संगम में स्नान का आग्रह छोड़ दें और निकटतम घाट पर स्नान करें। लोग अपने शिविर से बाहर न निकलें। अपनी और एक दूसरे की सुरक्षा करें। उन्होंने वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख संत की हैसियत से सभी अखाड़ों और श्रद्धालुओं से अफवाहों से बचने का आह्वान किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


