
वडो़दरा (वीकैंड रिपोर्ट)– Gujrat News: कड़ी तालुका के वडु गांव में स्थित एक लाइका हेवी मेटल नामक कंपनी में अजीबोगरीब घटना हुई। भारी दबाव वाली मशीन से चचेरे भाई ने अपने भाई के गुदा में हवा भर दी जिससे भाई की माैत हो गई जिसका नाम प्रकाश है।
Gujrat News पुलिस ने बताया कि शाम को सभी लोग आराम कर रहे थे। तभी प्रकाश के चचेरे भाई अल्पेश ने मजाक में उसके गुप्तांगों में कंप्रेशर पाइप डाल दिया, जिससे पीड़ित के शरीर में हवा भर गई। पुलिस कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कैसे और कब यह घटना हुई? जिसमें युवक की मौत हो गई।
Gujrat News पुलिस ने बताया कि प्रकाश अपने भाई और चचेरे भाई से मिलने गया था, क्योंकि रविवार को गणतंत्र दिवस पर उसकी कंपनी बंद थी। प्रकाश के भाई घेवाभाई के अनुसार अल्पेश को कंप्रेसर पाइप में हवा के उच्च दबाव के बारे में पता था और इसके बावजूद उसने इसे पीड़ित के निजी अंगों में डाल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी कहा जा रहा है कि पीड़ित की गुदा में संक्रमण था, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


