

बठिंडा (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : शुक्रवार सुबह बठिंडा के जोधपुर रूमाना गांव के पास एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को बठिंडा के एम्स और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि धुंध के चलते यह हादसा हुआ है। विजिबिलिटी कम होने से दोनों ड्राइवरों को दिखाई नहीं दिया।
Road Accident : न्यू दीप कंपनी की बस रामा मंडी से बठिंडा की तरफ आ रही थी। बठिंडा-डबवाली रोड नई बनने के कारण सड़क की एक साइड बंद पड़ी है, जिसके कारण एक साइड पर वाहन आ जा रहे है। गांव गुरुसर सैणे वाला के पास गहरी धुंध होने के कारण बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहा ट्रक व रामा से बठिंडा आ रही बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


