

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Salman Khan threatened again… बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरा संदेश भेजा गया है। इसमें सलमान खान से मंदिर जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस को सलमान के खिलाफ लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिला। सलमान खान के नाम पर आए इस धमकी भरे मैसेज की जानकारी आधी रात को मिली।
Salman Khan threatened again… पुलिस के मुताबिक, आधी रात को ट्रैफिक कंट्रोल रूम में काम करने वाले अधिकारी ने जब यह मैसेज पढ़ा, तब उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिल पाई। फिलहाल पुलिस धमकी देने वाले शख्स की तलाश कर रही है। ऐसा ही कुछ 5 दिन पहले भी हुआ था। दरअसल 30 अक्टूबर को भी एक अज्ञात शख्स ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल को धमकी भरा मैसेज भेजा था, साथ ही 2 करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। इस दौरान कहा गया था कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वो सलमान खान को जान से मार देंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


