
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : National Handloom Day celebrated : हंसराज महिला महाविद्यालय के डिकााइन विभाग की ओर से नेशनल हैंडलूम डे के अवसर पर डिकााइन मल्टीमीडिया व फाइन आर्ट्स विभाग की छात्राओं के लिए एक दिवसीय हैंडलूम वर्कशाप का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन डिकााइन विभागाध्यक्षा डॉ. राखी मेहता उपस्थित थी।
उन्होंने हैंडलूम प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए भारत के इतिहास व संस्कृति में हैंडलूम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने हमारे जीवन में हैंडलूम के महत्व पर भी बात की। वर्कशाप के दौरान विभिन्न प्रकार के फैब्रिक जैसे खादी, कांजीवरम, ब्रोकेड, कॉटन हैंडलूम दरी आदि पर चर्चा की गई। छात्राओं ने विभिन्न डिकााइन पीस हाथ से बुनकर तैयार किए।
National Handloom Day celebrated : प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा कहा कि हमें हमारे जीवन में हैंडलूम फैब्रिक को महत्व देना चाहिए तथा हैंडलूम प्रोडकट बनाने के छात्राओं के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर डीन इनोवेशन डॉ. अंजना भाटिया, फैकल्टी सदस्य मनिका, रीतिका, रवनीत भी उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


