

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : B.Com VI Sem Result : डीएवी कॉलेज जालंधर की छात्रा धन्वी शारदा ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा आयोजित बी.कॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षा में विश्वविद्यालय मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया।
प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने डीएवी कॉलेज जालंधर को गौरवान्वित करने के लिए धन्वी को बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने धन्वी के प्रयासों की सराहना की और उनके भविष्य में सफलता प्राप्ति हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने वाणिज्य विभाग के संकाय सदस्यों के समर्पण की भी सराहना की।
B.Com VI Sem Result : विभागाध्यक्ष प्रो अशोक कपूर एवं उप प्राचार्य डॉ. एस.के. तुली ने भी धान्वी को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रो कपूर ने वाणिज्य विभाग की इस उपलब्धि का श्रेय पूरे विभाग को दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


