
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : National Fisherman’s Day : कृषि में विभिन्नता एंव आमदन में विस्तार करने के लिए मछली पालन का पेशा बहुत ही लाभदायक है। सहायक डायरैक्टर मछली पालन गुरप्रीत सिंह ने राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस दौरान मछली पालकों को जानकारी देते हुए बताया कि मछली पालन का पेशा शुरू करने के लिए मछली पालन विभाग द्वारा पाँच दिवसीय मुफ़्त प्रशिक्षण देने के इलावा बैंकों से वित्तीय सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी ज़मीन में या ज़मीन लीज पर लेक मत्स्य पालन का पेशा शुरू कर सकते है और एक एकड़ क्षेत्रफल में से लगभग 2 लाख रुपए का केवल लाभ कमा सकते है।
उन्होंने बताया कि मछली की ढुलाई के लिए मोटरसाईकल में आईसबाक्स, थ्री वीहलर में आईसबाक्स, इन्नसूलैटिड रैफरीजेटर वैन, फिड्ड मिल, बायोफलाक, आर.ए.एस आदि ईकाईयों पर भी सब्सिडी मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने किसानों को इस पेशे को अपना कर अपनी आमदन में विस्तार करने की अपील की। सहायक डायरैक्टर ने राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस की महत्ता के बारे में भी जानकारी दी।
National Fisherman’s Day : मछली पालन विभाग जालंधर द्वारा इस दिवस को समर्पित एक दिवसीय प्रशिक्षण कैंप के.वी.के. नूरमहल में भी लगाया गया, जिसमें लगभग 50 लाभपात्रियों ने भाग लिया। इस दौरान सहायक डायरैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मछली पालन के क्षेत्र में किसान रंगीन मछलियों का पेशा भी अपना सकते है। आजकल लोग घरों में ऐकुएरियम में सजावटी मछलियों रखते है। इन सजावटी मछलियों का धंधा करके किसान अपनी आमदन में विस्तार कर सकते है। प्रशिक्षण कैंप में डा. खुशवीर सिंह सहायक प्रोफ़ैसर कालेज आफ फिशरीज़, गुरू अंगद देव वेटनरी और एनिमल सायंईज यूनिर्विसीटी लुधियाना ने सजावटी मछलियों के रख- रखाव ब्रीडिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके सीनियर मत्स्य पालन अधिकारी शुभवंत कौर, मत्स्य पालन अधिकारी अमरजीत सिंह एंव विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





