
नई दिल्ली, 28 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Hormuz LNG Ship : संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने मिडिल ईस्ट के समुद्री रास्तों पर चिंता बढ़ा दी है। खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक माना जाता है। इसी बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। युद्ध जैसे हालात के बीच पहली बार एलएनजी (Liquefied Natural Gas) से लदा एक बड़ा जहाज सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर बाहर निकल आया है।
भारतीय समुद्री क्षेत्र के पास दिखा ‘मुबाराज़’
शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक ‘मुबारज़’ नाम का जहाज सोमवार को भारतीय समुद्री सीमा के आसपास देखा गया। इस जहाज में मार्च के दौरान अबू धाबी राष्ट्रीय तेल कंपनी के दास द्वीप प्लांट से एलएनजी लोड की गई थी। तनाव बढ़ने के बाद यह जहाज खाड़ी क्षेत्र में फंस गया था और 31 मार्च के आसपास इसने अपने सिग्नल भेजना भी बंद कर दिया था। अब इसके दोबारा भारतीय जलक्षेत्र के करीब दिखाई देने से वैश्विक ऊर्जा बाजार को राहत मिली है। रिपोर्ट के अनुसार यह जहाज फिलहाल चीन की ओर बढ़ रहा है और मई के पहले सप्ताह में भारत के करीब पहुंच सकता है।
Hormuz LNG Ship : भारत के लिए क्यों अहम है LNG?
एलएनजी भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। प्राकृतिक गैस को -162 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा करके तरल रूप में बदला जाता है, जिससे इसे लंबी दूरी तक आसानी से ले जाया जा सकता है। India की ऊर्जा जरूरतों में इसका अहम योगदान है।
होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है अहम?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक है। दुनिया की करीब 20 प्रतिशत LNG सप्लाई इसी रास्ते से गुजरती है। हाल ही में ईरान द्वारा जहाजों की आवाजाही सीमित करने और संयुक्त राज्य अमेरिका की कड़ी निगरानी के कारण इस मार्ग पर तनाव बढ़ गया था। ऐसे में इस जहाज का सुरक्षित निकलना वैश्विक ऊर्जा बाजार और भारत जैसे बड़े ऊर्जा आयातकों के लिए राहत की खबर माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


