जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- मान कैबिनेट में आज फेरबदल होने वाला है और इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने बताया कि मौजूदा मंत्रिमंडल से कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, चेतन सिंह जोड़ामाजरा, ब्रह्म शंकर जिम्पा और बलकार सिंह को हटा दिया गया है।
इन मंत्रियों के इस्तीफे भी शपथ समारोह से पहले विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के पास पहुंच चुके हैं। संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ चार नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। इनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत शामिल हैं।
दरअसल, लंबे समय से चर्चा थी कि पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। क्योंकि कुछ समय पहले हुए लोकसभा चुनाव में बरनाला से विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर सांसद बन गए हैं। उन्होंने अपने पत्र के साथ इस्तीफा दे दिया था। वह सरकार में खेल मंत्री समेत कई पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। ऐसे में अब उनकी जगह मंत्रिमंडल में नया चेहरा शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा चार और मंत्री बनाए जा सकते हैं