नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Reliance इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी दुनिया के 5वें सबसे अमीर इंसान हैं। भारत समेत पूरे एशिया में उनसे ज्यादा पैसे किसी के पास नहीं हैं। वह धरती के सबसे महंगे घरों में से एक में रहते हैं। मुंबई स्थित एंटीलिया नाम के इस घर में ऐश-ओ-आराम की वो सारी चीजें मौजूद हैं जिनके बारे में सोचा जा सकता है। अंबानी परिवार की लाइफस्टाइल की चर्चा तो हमेशा होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि मुकेश अंबानी के कुक को कितनी सैलरी मिलती है? आइए जानते हैं:
एंटीलिया में करीब 600 नौकर काम करते हैं। बताया जाता है कि अपने स्टाफ को मुकेश और नीता अंबानी परिवार की तरह ही ट्रीट करते हैं। ये जानकर किसी को भी हैरानी हो सकती है कि मुकेश अंबानी के यहां काम करने वाले नौकर के दो बच्चे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे हैं। Live Mirror के मुताबिक एंटीलिया में काम कर रहे किसी भी स्टाफ की सैलरी 2 लाख रुपए से कम नहीं है। इसका मतलब अंबानी के कुक को भी हर महीने 2 लाख रुपए मिलते हैं।
स्टाफ की सैलरी में एजुकेशन अलाउंस और जीवन बीमा भी शामिल है। अगर आप सोच रहे हैं कि 2 लाख रुपए सैलरी में कुक दुनिया भर के खास व्यंजन बनाता होगा तो आप गलत हैं। मुकेश अंबानी को सादा खाना पसंद है। मुकेश अंबानी के लिए पारंपरिक गुजराती डिश ही ज्यादातर बनता है। उन्हें इडली सांभर भी काफी पसंद है। मुकेश अंबानी खुद भी खाना बनाना जानते हैं। नीता अंबानी ने बताया था कि उनके घर में सबसे अच्छा खाना उनकी बेटी पकाती हैं।