
iPhone 17e Launch: ₹64,900 में 256GB स्टोरेज, A19 चिप और 48MP कैमरा के साथ Apple का सबसे किफायती प्रीमियम मॉडल लॉन्च
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) iPhone 17e price in India : टेक दिग्गज Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज़ के तहत सबसे किफायती मॉडल iPhone 17e को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो कम बजट में प्रीमियम iPhone अनुभव चाहते हैं।
iPhone 17e price in India : कीमत और उपलब्धता
भारत में iPhone 17e की शुरुआती कीमत ₹64,900 रखी गई है। खास बात यह है कि बेस मॉडल में ही 256GB स्टोरेज दी जा रही है, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाती है। वहीं 512GB वेरिएंट की कीमत ₹84,900 है।
यह स्मार्टफोन ब्लैक, सॉफ्ट पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
सेल 11 मार्च से Apple की आधिकारिक वेबसाइट और स्टोर्स पर शुरू होगी।
परफॉर्मेंस और डिस्प्ले
iPhone 17e में कंपनी का लेटेस्ट A19 चिपसेट दिया गया है, जो 6-कोर CPU और 4-कोर GPU के साथ आता है। 8GB रैम के साथ यह डिवाइस ‘Apple Intelligence’ यानी AI फीचर्स को स्मूद एक्सपीरियंस देता है।
फोन iOS 26 पर चलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.1-इंच Super Retina XDR OLED स्क्रीन दी गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Ceramic Shield 2 का उपयोग किया गया है, जो पहले की तुलना में तीन गुना ज्यादा मजबूत बताया गया है। हालांकि, इसमें अभी भी 60Hz रिफ्रेश रेट और नॉच डिजाइन मिलता है।
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए iPhone 17e में 48MP रियर कैमरा दिया गया है, जो OIS और 2x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
सेल्फी के लिए 12MP TrueDepth कैमरा मौजूद है।
चार्जिंग की बात करें तो इस मॉडल में भी MagSafe सपोर्ट दिया गया है। यह
-
20W वायर्ड चार्जिंग
-
7.5W वायरलेस चार्जिंग
को सपोर्ट करता है। साथ ही IP68 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


