साउथम्पटन (वीकैंड रिपोर्ट): सभी टीमें 12वें विश्व कप क्रिकेट में एक-एक मैच खेल चुकी हैं, लेकिन भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को करेगा। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर सभी की नजरें हैं। दक्षिण अफ्रीका अपने पिछले दोनों मुकाबले हार चुका है और उसके प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हैं। ऐसे में उस पर बहुत ज्यादा दबाव है। भारत को इस दबाव का लाभ मिल सकता है। टूनार्मेंट में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को हर हाल में ये मैच जीतना होगा। वहीं भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। भारतीय टीम में कोहली के अलावा महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी सबसे बड़ा प्लस है। भारत ने पिछले 9 में से 6 मैच जीते हैं। टीम इंडिया को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड और बांग्लादेश से हार मिली है। जाहिर है इस टूटे मनोबल का भारत को फायदा मिलेगा। वहीं दक्षिण अफ्रीका के 3 प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हैं। इनमें से डेल स्टेन और लुंगी नगिडी बाहर हो गए हैं, जबकि हाशिम आमला का खेलना भी संदिग्ध है। इन तमाम दिक्कतों के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी टीम कड़ी चुनौती देने की तैयारी में है। अफ्रीका की बल्लेबाजी क्विंटन डिकॉक, एडेन माकज़्रैम और कप्तान फाफ डुप्लेसिस पर निर्भर रहेगा। इसके अलावा जेपी डुमिनी और डेविड मिलर से भी उम्मीदें हैं। टीम को एबी डीविलियर्स की कमी खल रही है। वहीं गेंदबाजी में रबाडा का भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकते हैं। आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले इमरान ताहिर से टीम को काफी उम्मीदें हैं। साउथम्पटन के रोज बाउल स्टेडियम की पिच पर घास नहीं है, ऐसे में यहां बल्लेबाजों की मदद मिल सकती है। इस स्थिति में भारतीय टीम को फायदा मिल सकता है। वहीं मौसम विभाग ने यहां बादल छाए रहने और बारिश की आशंका जताई है। विकेट और मौसम को देखते हुए दोनों कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला ले सकते हैं। संभावित टीमें : भारत – शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पांड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा। दक्षिण अफ्रीका – क्विंटन डिकॉक, एडन मार्करैम, हाशिम अमला, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, ब्यूरन हेंडरिक्स, कगिसो रबाडा, ड्वेन प्रिटोरियस, एंडले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, इमरान ताहिर, क्रिस मॉरिस, रासे वेन डर डुसैन।]]>
विश्व कप क्रिकेट: भारत करेगा अपने अभियान की शुरुआत, द. अफ्रीका से मुकाबला आज
By admin4dnr2 Mins Read