

मुंबई(वीकैंड रिपाेर्ट) : बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से श्रद्धा कपूर अगले साल शादी कर सकती हैं। श्रद्धा की मां शिवानंगी अपनी बेटी की शादी की तैयरियां कर रही हैं। फिलहाल अभी काेई भी ऑफिशयल जानकारी नहीं आई है कि वह कब तक शादी करेंगे। बता दें कि रोहन श्रेष्ठ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर को काफी टाइम से डेट कर रहे हैं।
श्रद्धा कपूर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ 2020 तक शादी कर सकती हैं। इससे पहले की बार इन दाेनाें काे एक साथ देखा जा चुका है। पिछले दिनों भी इस कपल की कई फोटो सभी के सामने आई थी। श्रद्धा कपूर ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हुआ है। फिल्म आशिकी 2 से डेब्यू किया था ।
श्रद्धा की अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर है। इस फिल्म में वाे वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म अगले साल 24 जनवरी तक रिलीज हो जाएगी।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

