
इस्लामाबाद (डीएनआर): पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं व सिखों पर अत्याचार की खबरें आती रहती हैं और ताजा घटना हिंदू लड़की के अपहरण और उसके जबरन धर्मांतरण की है। दरअसल पंजाब प्रांत में एक प्रभावशाली मुस्लिम व्यक्ति द्वारा एक हिंदू किशोरी के अपहरण और जबरन धर्मांतरण के विरोध में स्थानीय अल्पसंख्यकों ने विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन कर रहे लोगों ने लड़की को सुरक्षित वापस लाने के लिए इमरान खान सरकार पर दबाव बनाने के लिए हाइवे पर जाम भी लगाया। पिछले महीने रहीम यार खान नाम के शहर से नैना नाम की 17 साल की लड़की को अगवा किया गया था। आरोप है कि इलाके के प्रभावशाली व्यक्ति ताहिर तामरी ने अपने पिता और भाइयों की मदद से इसे अंजाम दिया। गौरतलब है कि पिछले महीने भी दो हिंदू लड़कियों को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था।


-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




