
मेष: आज आपका दिन स्वास्थ्य को सामान्य रखने के लिए अनुकूल होगा। जिससे आप अपने कामों को पूर्व की तरह करने मे लगे होंगे। आज उत्पादन व विक्रय लक्ष्य भेदने में उन्नति की स्थिति होगी। नौकरी के क्षेत्रों में पदोन्नति की स्थिति होगी। प्रेम संबंधों में चाहत की स्थिति होगी। भू-जायदाद के मामलों में बढ़त होगी। वृषभ: आज आप जहां अपने स्तर पर कामों को तेजी देने में लगे होंगे। वहीं अधीनस्थ कर्मचारियों को कुछ निर्देश देकर तय समय में लक्ष्यों को भेदने की योजना होगी। आज आप कुछ कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार होगे। किन्तु स्वास्थ्य में आन्तरिक पीड़ाएं उभरने के आसार होंगे। जिससे उपचार लेना होगा। मिथुन: आज आप काम के साथ मनोरंजन को भी महत्वपूर्ण स्थान देंगे। जिससे आपकी दैहिक क्षमताएं और अच्छी होंगी। अध्ययन के क्षेत्रों में महती प्रगति की स्थिति होगी। प्रेम संबंधों में आप साथी के रूचि के अनुसार कुछ उपहार देने के विचार होंगे। आय के स्रोतों से अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। जिससे प्रसन्न होंगे। कर्क: आज का दिन आपको शारीरिक पुष्टि देने वाला होगा। जिससे आप अधिक क्षमताओं से व्यवसायिक कामों को करने में लगे होंगे। आज आपको कार्यालय की तरफ से पदोन्नति का अवसर होगा। जिससे आप प्रसन्न होंगे। प्रेम संबंधों में साथी से अनुकूल बातों को कहने में दिलचस्पी होगी। जिससे परस्पर चाहत होगी। सिंह: आज आप कुछ ऐसी सूचना व कार्यों की सूची को तैयार करने मे लगे होंगे। जिससे आने वाले समय में आपको वांछित बढ़त होगी। आज आप किसी समाजिक कामों को पूरा करने के लिए पहले से अधिक दिलचस्पी होगी। किन्तु कोई व्यक्ति आपकी प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश कर सकता है। कन्या: आज आप अपने कामों को पहले से अधिक तेजी से करने के लिए तैयार होंगे। हालांकि आपको कुछ संसाधनों का आभाव बना होगा। आप कुछ और नियुक्यिों को अंतिम रूप देने के लिए तैयार होंगे। आज धन निवेश व विदेश के मामलों में लाभ की स्थिति होगी। किन्तु सेहत में आज आन्तरिक पीड़ाएं होंगी। तुला: आज आप अपने व्यक्त्वि की छाप छोडऩे के लिए कार्य स्थल पर तत्पर होंगे। आज आपके चेहरे की रौनक देखने लायक होगी। आप भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में पूरी तरह संलग्न होंगे। व्यवसाय के मामलों में अपने प्रयासों का सकारात्मक असर देख कर प्रसन्न होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा होगा। वृश्चिक: आज आप नौकरी पेशा के क्षेत्रों में दूर-दराज की यात्रा में होंगे। आप देखेंगे कि आपके बढ़ते हुए कदमों की सराहना दिन प्रति दिन होगी। धन निवेश को लाभकारी बनाने के लिए तत्पर होंगे। किन्तु अपनों से संबंध विच्छेद की स्थिति होगी। जिसे आपको मानसिक व शारीरिक परेशानी से गुजरना होगा। धैर्य जरूरी है। धनु: आज आपकी आय और समृद्ध होगी। फलस्वरूप आप जरूरी उपकरणों की खरीद को मूर्तरूप देने में लगे होंगे। आपको एक के बाद एक कामयाबी आज शिक्षा व तकनीक के क्षेत्रों में होगी। आप निजी संबंधों में साथी के मन को भांपते हुए रूचिकर बातों को कह कर उन्हें खुशी होने के अवसर देंगे। जिससे आप खुश होंगे। मकर: आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल होगा। जिससे आप कार्य व व्यवसाय के क्षेत्रों में रूतबा बनाने में लगे होंगे। आप देखेंगे कि आज भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में प्रगति की स्थिति होगी। आज माता जी के सेहत में सुधार की स्थिति होगी। किन्तु अध्ययन के क्षेत्रों में कठिनाई होगी। कुम्भ: आज आप उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में आगे बढऩे के मार्ग निर्मित कर देंगे। जिससे आपको कई स्तर पर लाभ होगा। आज आप जहां कुछ मांगलिक कार्यों को करने के लिए उत्सुक होंगे। वहीं आजीविका के क्षेत्रों में आगे की स्थिति को मज़बूत करते हुए होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं होगा। मीन: आज आप किसी वसीयत के मामलों को अंतिम रूप देने में व्यस्त होंगे। धन निवेश व बाहर के कामों को पूरा करने में प्रगति की स्थिति होगी। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में दिलचस्प होंगे। किन्तु निजी संबंधों मे आज आप साथी की बातों से नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य में प्रतिकूल अवसर होगा।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




