
मेष: आज का दिन आपको आजीविका के संबंधों में बढ़त देने वाला होगा। किन्तु तकनीक के क्षेत्रों में बढ़त की स्थिति बनाने के लिए आपको आज कुछ लोगों से सम्पर्क बनाने की जरूरत होगी। आप देखेंगे कि इस भाग-दौड़ में आपकी सेहत में प्रतिकूल स्थिति बनी हुई है। जिससे आप परेशान होंगे। कुछ उपचार लेना होगा। वृषभ: आज आप संबंधित आय के स्रोतों से वांछित लाभ प्राप्त करने में लगे हुए होंगे। हालांकि आपको किसी संस्था के साथ सेवाओं को आज विस्तारित करने के लिए हस्ताक्षर करने होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिससे आपको कुछ उपचार लेना होगा। प्रेम संबंधों में इच्छित संवाद होंगे। मिथुन: आज का दिन आपको भौतिक सुख के साधनों को विस्तारित करने के लिए अच्छा होगा। आप आज कामों को वरीयता के तौर पर करते हुए होंगे। जिससे आने वाले समय मे तो लाभ होगा ही किन्तु तात्कालिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा को उच्च करने वाला होगा। प्रेम संबंधों में साथी को आप कुछ आवेश में कह देंगे। कर्क: आज का दिन आपके पराक्रम को और विस्तारित करने वाला होगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक होंगे। काम के साथ नियमित आहार का भी ध्यान होगा। नौकरी के क्षेत्रों में कुछ तनाव पूर्ण स्थिति होगी। जिसे सामान्य बनाने के लिए आपको और समय देना होगा। निजी रिश्तों में चाहत होगी। सिंह: आज आपके ग्रह अधिक अनुकूलता की स्थिति देने वाले होंगे। विदेश के मामलों में बढ़त होगी। आप घर-परिवार के प्रति अधिक सजग होंगे। आप देखेंगे कि परिवार के साथ कुछ बातों में उभरते मतभेदों को दूर करने में कठिन स्थिति बनी हुई होगी। जिससे आपकी मानसिक व शारीरिक पीड़ाएं बढ़ी होंगी। कन्या: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य तौर पर बढिय़ा होगा। जिससे आप अपने कामों को तेजी से करने में लगे होंगे। प्रतियोगी व खेल के मामलों में आज नए कीर्ति बनाने के अवसर होंगे। हालांकि आपको जी तोड़ मेहनत करनी होगी। पत्नी व बच्चों के साथ समांजस्य बना होगा। ऋणों के भुगतान की चिंता बनी होगी। तुला: आज का दिन आपको काम-काजी जीवन में महती बढ़त देने वाला होगा। हालांकि आपको इसके लिए पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। आज आप अदालती मामलों में बढ़त की स्थिति बनाने में संलग्न होंगे। प्रेम संबंध तनाव युक्त होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन प्रतिकूल होगा। वृश्चिक: आज आपके ग्रह कई मायनों में शुभ व सकारात्मक हो चले हैं। जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप अध्ययन के कामों की समीक्षा में लगे होंगे। जिससे कमजोर पहलुओं को सुधारने में मदद् होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति होगी। आज आय के मामलों में बढ़त की स्थिति होगी। जिससे आप प्रसन्न होंगे। धनु: आज का दिन आपकी सेहत को सुखद व सुन्दर बनाने वाला होगा। जिससे आप अपने कामों को और तेजी से करने में लगे हुए होंगे। आप अपने कार्यालय के कामों को गति देने में व्यस्त होंगे। आज उत्पादन व विक्रय लक्ष्य आप तय समय में प्राप्त कर लेंगे। किन्तु तकनीक उपकरणों को जोडऩे में ंप्रगति होगी। मकर: आज का दिन आपको समाजिक जीवन में बढ़त की स्थिति को देने वाला होगा। जिससे आप अपने लक्ष्य के प्रति उत्साहित होंगे। आज कार्यालय की साज-सज्जा को और ठीक करने में लगे होंगे। हालांकि आप देखेंगे कि इस दौरान आपके कुछ काम लगातार पीछे होंगे। सेहत में आपको गुप्तांगों की पीड़ाएं होंगी। कुम्भ: आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौती भरा होगा। एक तरफ बढ़ता हुआ कामों का दबाव दूसरी ओर सेहत की चिंता होगी। आप देखेंगे कि आपके घर परिवार में भाई के साथ मतभेद गहराते जा रहे हैं। क्योंकि अपनी बातों को कहने में लगे होंगे। इसके बावजूद आप कार्मिक बढ़त बनाने में अधिक तेजी से लगे होंगे। मीन: आज आप अपने दाम्पत्य जीवन की खुशहाली को बढ़ाने के लिए कुछ सकारात्मक निर्णय लेने में लगे हुए होगे। आज आप किसी मशीनरी उपकरणों को जुटाने में व्यस्त होंगे। हालांकि पहले कुछ धन का आभाव सा मालूम होगा। जिससे आप कुछ लोगों से सम्पर्क में होंगे। सेहत के मामलों मे आज का दिन पीड़ाएं देने वाला होगा।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------










