
मेष: आज का दिन आपकी आमदनी को बढ़ाने वाला होगा। जिससे आपका काम-काज में मन लगा होगा। आप अपने बढ़ते हुए प्रभाव को स्थापित करने में सफल होंगे। आज का दिन संतान पक्ष की उन्नति के लिए अच्छा होगा। निजी संबंधों में अनुकूलता की स्थिति होगी। किन्तु लेन-देन के मामलों में चिंता होगी। वृषभ: आज आप अपने सुख-सुविधाओं को और विस्तारित करने में सक्षम होंगे। आप देखेंगे कि आज आपको कार्यालय की तरफ अतिरिक्त कामों को सौपा जा रहा है। जो आगामी समय में आपकी पदोन्नति का कारण होगा। आज आप अच्छी सेहत से युक्त होंगे। किन्तु आय को बढ़ाने की चिंता बनी हुई होगी। धैर्य जरूरी है। मिथुन: आज आप अपने उच्च शिक्षा और आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय होंगे। आज आपका भाग्य साथ देगा। आज आपके कई समाजिक काम भी होंगे। आप परिवार के साथ तालमेल बिठाने में सफल होंगे। किन्तु काम-काजी क्षेत्रों में कुछ तनाव की स्थिति होगी। जिससे आपके काम प्रभावित होंगे। निजी संबंध प्रतिकूल होंगे। कर्क: आज आप किसी रिश्तेदारी में जाने के लिए तैयार होंगे। आप इस दौरान उनसे अपने किसी जरूरी मामलों को हल करने की चचार्ओं को उठा देंगे। आज धन अधिक व्यय की स्थिति होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं होगा। जिससे आप परेशान होंगे। कुछ उपचार लेना होगा। सिंह: आज का दिन जहां आपके हर्ष को बढ़ाने वाला होगा। वही व्यवसायिक जीवन में अच्छी स्थिति देने वाला होगा। आज आप अपने उत्पादन व विक्रय लक्ष्य को भेदने में अधिक सक्रिय होंगे। प्रबंधन व नेतृत्व के क्षेत्रों में बढ़त होगी। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति होगी। बाहर के कामों को लेकर कुछ चिंता बनी हुई होगी। कन्या: आज आप रोजी-रोटी के लिए कुछ नया अपने व्यापार में जोडऩे के लिए के लिए तैयार होंगे। जिससे आने वाले समय में लाभ को और निश्चित किया जा सके। धन निवेश व विदेश के कामों में आप नई पहचान स्थापित करने में सफल होंगे। हालांकि इन प्रयासों में समय व धन दोनों व्यय होंगे। जिससे आप चिंतित होंगे। तुला: आज का दिन आपकी आमदनी को और बढ़ाने वाला होगा। जिससे आप अपने कामों में तेजी का दौर बनाने में लगे होंगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में प्रगति की स्थिति होगी। प्रेम संबंधों में चाहत की स्थिति बनी हुई होगी। आज आपके अध्ययन कार्यों की समीक्षा होगी। किसी रिश्तेदार की चिंता होगी। वृश्चिक: आज का दिन आपके सेहत को और सुखद व सुन्दर बनाने वाला होगा। जिससे आप अपने कामों के प्रति और उत्साहित होंगे। आज आप अपने घर मे सुख-सुविधाओं को नए सिरे से सजाने में लगे होंगे। प्रेम संबंधों में मधुर संवादों की स्थिति होगी। जिससे आप प्रसन्न होंगे। किन्तु संतान पक्ष के प्रगति की चिंता होगी। धनु: आज आपकी बुद्धि और प्रखर होगी। जिससे आप अपने कामों को और सक्रिय रूप से करने में लगे होंगे। आज आप जहां समाजिक कामों को पूरा करने में जोर देंगे। वहीं काम-काजी जीवन में बढ़त की स्थिति और अच्छी बनाने के लिए आप लगे होंगे। किन्तु सेहत में सांस व रक्त संबंधी पीड़ांए बनी हुई होंगी। मकर: आज का दिन आपको एक बेहतर अवसर देने वाला होगा। जिससे आप अपने आजीविका के पहलुओं को और पुष्ट करने में लगे होंगे। आप आज कुछ उधार लिए गए धन को चुकाने के लिए व्यय कर देंगे। किन्तु स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा नहीं होगा। जिससे आपको परेशानी होगी। निजी रिश्तों में तनाव की स्थिति होगी। कुम्भ: आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन को सुखद व अच्छा बनाने के लिहाज से अच्छा होगा। आप जहां अपने दैनिक कामों को तेजी से निपटाने में लगे होंगे। वहीं कुछ समय परिवार के साथ देने का विचार होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा। व्यापारिक कामों में बढ़त होगी। किन्तु जमीन के मामलों में तनाव होंगे। मीन: आज आप अपने भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कुछ हद तक सफल होंगे। किन्तु बाहर के कामों का बढ़ता हुआ दबाव आज आपको सिर दर्द दे सकता है। किन्तु फिर भी आप इसे एक अवसर की तरह लेने में लगे होंगे। जिससे आगामी समय में लंबी अवधि के लिए फायदा हेागा। निजी संबंधों मे चिंताएं उभर सकती हैं।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




